जिले में पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद में भाजपा की उम्मीदवार रश्मिसिंह जिला प्रमुख चुनी गई-पाली

जिले में पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद में भाजपा की उम्मीदवार रश्मिसिंह जिला प्रमुख चुनी गई-पाली

पाली, 10 दिसम्बर। जिले में पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव में जिला परिषद में भाजपा की उम्मीदवार रश्मिसिंह जिला प्रमुख चुनी गई। जिले की दस पंचायत समितियों में भाजपा के 8 एवं कांग्रेस के एक तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार जीते।
जिला प्रमुख चुनाव में भाजपा की श्रीमती रश्मिसिंह को 30 मत मिले। वहीं कांग्रेस की कैलाशदेवी को 2 मत मिले। भाजपा की श्रीमती रश्मिसिंह ने कांग्रेस की कैलाशदेवी से 28 मतों से हराकर विजय हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने जिला प्रमुख पद पर विजय श्रीमती रश्मिसिंह को पद एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई।
इसी प्रकार प्रधान चुनाव में पंचायत समिति सुमेरपुर में भाजपा से उर्मीला कंवर को 10 तथा कांग्रेस से देवेन्द्र कंवर को 9 मत मिले। पंचायत समिति रोहट में कांग्रेस की सुनिता कंवर को 8 मत तथा भाजपा के खंगाराराम को 7 मत मिले। पंचायत समिति पाली में भाजपा की मोहनीदेवी को 10 मत तथा कांग्रेस की पुष्पा चौधरी को 5 मत मिले। इसी प्रकार पंचायत समिति बाली में भाजपा की पानरी देवी को 15 मत तथा कांग्रेस की संगीता को 8 मत मिले। मारवाड़ जंक्शन पंचायत समिति में निर्दलीय मंगलाराम देवासी को 21 मत तथा भाजपा के हेमंत कुमार को 4 मत मिले। पंचायत समिति जैतारण में भाजपा के मेघराम को 16 मत तथा कांग्रेस के जगदेव को 7 मत मिले। पंचायत समिति सोजत में भाजपा की धोबली को 14 मत तथा कांग्रेस की रेखा देवी को 6 मत तथा एक ने नोटा मतदान किया। पंचायत समिति देसूरी में भाजपा की संगीता निर्विरोध निर्वाचित हुई। पंचायत समिति रानी में भाजपा की श्यामकंवर को 7 मत तथा निर्दलीय विक्रमकंवर को 3 मत मिले। पंचायत समिति रायपुर में भाजपा की कमला चैहान को 15 तथा कांग्रेस के चेनाराम को 6 वोट मिले। समस्त रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नवनिर्वाचित प्रधान को पद एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
—-
Image may contain: 1 person, sitting and standing

G News Portal G News Portal
111 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.