नगर परिषद पार्षद प्रत्योशियों के कार्यालयों का उद्घाटन

नगर परिषद पार्षद प्रत्योशियों के कार्यालयों का उद्घाटन

नगर परिषद पार्षद प्रत्योशियों के कार्यालयों का उद्घाटन
सवाई माधोपुर
जिले की सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी नगर परिषद के लिए पार्षद पद हेतु होने वाले चुनावों के लिए चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। मुख्य राष्ट्रीय दल काॅंग्रेस एवं भाजपा सहित सभी प्रत्याशी अपने अपने चुनाव प्रचार के संचालन के लिए चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन का चुनाव प्रचार को गति देने में लगु हऐ हैं।
बुधवार को जिला मुख्यालय पर सवाई माधोपुर नगर परिषद के वार्ड नं. 10 से भाजपा उम्मीद्वार हरिमोहन जाट एडवोकेट के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष भरतलाल मथुरिया ने किया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष वरिष्ठ कार्यकर्ता बजरंगलाल जाट, सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।
इसी प्रकार वार्ड नं. 46 से भाजपा उम्मीद्वार अजय शर्मा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।
इसी प्रकार पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने नगर परिषद गंगापुर सिटी से वार्ड नं 16 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी शिवरतन अग्रवाल वीरू गुट्टा, वार्ड नं 29 में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण कुमार झाम,वार्ड नं 49 से पार्षद प्रत्याशी गोविंद पाराशर, वार्ड नं 12 से पार्षद प्रत्याशी विजयलक्ष्मी शर्मा, वार्ड नंबर 48 से प्रत्याशी दुर्लभ गोयल, वार्ड नंबर 44 से प्रत्याशी धनसिंह गुर्जर, वार्ड नंबर 24 से प्रत्याशी उर्मिला धामोनिया, वार्ड नंबर 32 से प्रत्याशी त्रिलोक सोनी के चुनावी कार्यालय का उद्धाटन किया। चुनावी सभा को सम्बोधित कर भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।
इसी प्रकार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गंगापुर सिटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार शर्मा देहात एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गंगापुर सिटी नगर परिषद में वार्ड नं. 10 में कांग्रेस प्रत्याशी रीना सैनी, वार्ड नं. 43 में प्रत्याशी सुलेखा गुर्जर, वार्ड नं. 46 में प्रत्याशी मुकेश मीना, वार्ड नं. 47 में प्रत्याशी रेखा गुप्ता, वार्ड नं. 52 में प्रत्याशी अनितादेवी शर्मा के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वार्डवासियों से वोट मांगे।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.