कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) ( डिग्री एवं डिप्लोमा धारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा सम्पन

कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) ( डिग्री एवं डिप्लोमा धारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा सम्पन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) ( डिग्री एवं डिप्लोमा धारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा सम्पन

जयपुर, 13 दिसम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा रविवार 13 दिसम्बर 2020 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे के मध्य कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) डिग्री धारक और अपरान्ह 03 बजे से साय 5 बजे के मध्य कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) ( डिफ्लोमा धारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2020 का जिला मुख्यालय जयपुर पर आयोजित की गई।

कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) ( डिग्री धारक ) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 02 पदों के लिए 21 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 5 हजार 246 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। इनमें से एक हजार 750 परीक्षाथियों ने परीक्षा में भाग लिया। उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 33.36 रहा।

कनिष्ठ अभियंता (यांत्रिक) ( डिफ्लोमा धारक) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 04 पदों के लिए 12 परीक्षा केन्द्रो पर आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 2 हजार 363 अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन किया गया था। इनमें से 791 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत 33.47 रहा।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. बी.एल. जाटावत ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। डॉ. जाटावत के द्वारा परीक्षा आयोजन में सहयोग के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

G News Portal G News Portal
43 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.