चुनाव में जीत के लिए वार्ड के मंदिरों मस्जिदों तक कनक दण्डवत

चुनाव में जीत के लिए वार्ड के मंदिरों मस्जिदों तक कनक दण्डवत

चुनाव में जीत के लिए वार्ड के मंदिरों मस्जिदों तक कनक दण्डवत
लालसोट 8 दिसम्बर। नगर पालिका लालसोट में चुनावों में जीत की मन्नत को लेकर प्रत्याशी के पिता ने अपने वार्ड के सभी मंदिरों मस्जिदों तक कनक दण्डवत की।
जानकारी के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 35 में चुनाव प्रत्याशी पूजा शर्मा के पिता समाजसेवी व पत्रकार मनोज जोशी ने पूरे वार्ड में कनक दण्डवत परिक्रमा लगाकर मंदिरों एवं मस्जिद में बेटी की जीत के लिए मन्नत मांगी। वार्ड में कनक दण्डवत परिक्रमा और मंदिर, मस्जिद में जाकर अमन चैन व खुशहाली की दुआ मांगने को लेकर मनोज जोशी ने कहा कि चुनाव आते हैं और चले जाते हैं। लेकिन लोगों के बीच जहर घोल जाते हैं। ऐसे में वार्ड 35 में स्थित मंदिरों एवं मस्जिद में पहुंच कर भाईचारे का संदेश दिया है। इन्होंने बताया कि इस बार उनकी बेटी पूजा शर्मा भी वार्ड 35 से पार्षद पद के लिए निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी हैं। ऐसे में लोगों से आत्मा की आवाज सुन कर वोट देने की अपील की है। साथ ही कोरोना के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया।
पत्रकार मनोज जोशी द्वारा मोहल्लों के गलियारों से कनक दण्डवत करने के दौरान लोगों ने उनके सद्भावना के उद्देश्य को सराहनीय बताया।

G News Portal G News Portal
48 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.