बैठक
सवाई माधोपुर 02 दिसम्बर 2020
सवाई माधोपुर जिले की गंगापुरसिटी व सवाई माधोपुर नगर में आगामी 11 दिसम्बर को होने वाले वार्ड पार्षदों के चुनावों की तैयारियों को लेकर आज जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रकोष्ठ प्रभारी एंव सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक ली और नगर परिषद चुनावो की तैयारियों की समीक्षा की ।बैठक के दौरान कलेक्टर ने कहा कि चुनावों के दौरान कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेगा । बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी । कलेक्टर ने कहा कि चुनावों में लापरवाही बरतने वाले कार्मिको के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी । जिला कलेक्टर ने कहा कि चुनाव में लगे सभी अधिकारी एंव कर्मचारी निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गए दिशानिर्देशनुसार शांतिपूर्ण एंव निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सम्पन्न करवाने के लिए पूरी मेहनत और टीम भावना के साथ काम करे । ताकि चुनाव सहजता से सम्पन्न करवाए जा सके ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.