21 को विशाल किसान सभा को लेकर क्षेत्र में विधायक का दौरा
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, उपखंड क्षेत्र में विधायक रामकेश मीणा ने दिल्ली सीमा पर चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र का शुक्रवार को गाँव गाँव का दौरा कर किसानों को 21 दिसम्बर को विशाल किसान सभा में आने की अपील करते हुए कहा कि सत्तर वर्ष बाद में किसानों ने अपनी हक के लिए आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि तीन कानून को वापिस लेने, एमएसपी पर सभी जिन्सों की खरीद निश्चित करने, बिजली के बिल माफ करने, कृषि कार्य के लिए काम आने वाले ट्रैक्टर, इंजन के लिए रियायती दर पर डीजल देने और किसानों को उद्योगों की तरह बिना ब्याज कर्ज उपलब्ध कराने पर आम सभा में जोर दिया जावेगा। विधायक ने उपखण्ड क्षेत्र का दौरा कर किसानों से किसान सभा को सफल बनाने के लिए मिले ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.