शांतिपूर्ण सम्पन्न हुवा मतदान

शांतिपूर्ण सम्पन्न हुवा मतदान

शांतिपूर्ण सम्पन्न हुवा मतदान

सवाई माधोपुर 11 दिसम्बर 2020

सवाई माधोपुर में नगर परिषद वार्ड पार्षदों के चुनावों को लेकर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया । सवाईमाधोपुर में शाम पांच बजे तक 63.53 प्रतिशत तथा गंगापुर सिटी में 71.56 प्रतिशत मतदान हुआ।

शहर की सरकार चुनने के लिए युवा मतदाताओ के साथ ही बुजुर्ग व महिला मतदाताओं ने भी बढ़चढ़ कर मतदान किया । बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओ के लिए पोलिंग बूथों पर विशेष प्रबंध किए गए । मतदान के अंतिम एक घंटे में पार्टी प्रत्याशियों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवाने के लिए मतदाताओ के घरों तक पहुंच गए और मतदान के अंतिम छणो तक मतदाताओ को लेकर पोलिंग बूथ पर आते रहे ,प्रत्याशी एंव उनके समर्थक अंतिम दौर तक मतदाताओ से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते नजर आये , सवाई माधोपुर में इक्की डुक्की जगहों पर हल्की फुल्की घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया और चुनावी मैदान में खड़े सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया ।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.