निकाय चुनाव में सर्दी पे भारी राजनीति की गर्माहट देर रात्रि तक सांसद जौनपुरिया ने व्यापारियों से किया सघन जनसंपर्क…

निकाय चुनाव में सर्दी पे भारी राजनीति की गर्माहट देर रात्रि तक सांसद जौनपुरिया ने व्यापारियों से किया सघन जनसंपर्क…

निकाय चुनाव में सर्दी पे भारी राजनीति की गर्माहट देर रात्रि तक सांसद जौनपुरिया ने व्यापारियों से किया सघन जनसंपर्क…

36 कोम की हितेषी भाजपा.. सांसद जौनपुरिया

निकाय चुनाव जो जो नजदीक आ रहे हैं वार्ड पार्षद प्रत्याशियों से लेकर दिग्गज नेता पार्टी के पदाधिकारी विधायक सांसद चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं हर वार्ड में सघन जनसंपर्क जारी है सर्दी के मौसम में राजनीति की गर्माहट भारी है, गंगापुर शहर में इन दिनों निकाय चुनाव एवं विभिन्न वार्ड एवं चेयरमैन को लेकर चर्चा का विषय लोगों में बना हुआ है,
स्थानीय सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी दौरा किया सघन जनसंपर्क किया सैकड़ों बालों में पहुंचकर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील आमजन से एवं कॉलोनी के लोगों से की, सांसद जौनपुरिया का विभिन्न वार्डों में एवं बाजार में जगह-जगह व्यापारी एवं 36 कॉम के लोगों ने भव्य स्वागत किया,.
सांसद जौनपुरिया ने कहा कि भाजपा ही 36 कौम की हितेषी एवं विकास को आगे बढ़ाने वाली पार्टी है सबका साथ सबका विकास की अवधारणा को लेकर के भाजपा आगे बढ़ रही है माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान और सम्मान विश्व पटल पर बढ़ा है, निकाय चुनाव में अच्छे सच्चे विकासशील प्रत्याशियों को जीता करके नगरपरिषद भेजें और भारतीय जनता पार्टी की नगर परिषद में हैट्रिक लगाए जिससे कि विकास के नए रास्ते खुलेंगे भाजपा का बोर्ड बनेगा सुशासन होगा विकास की गंगा बहेगी,

सांसद जौनपुरिया राज्य सरकार पर जमकर बरसे…
सांसद जौनपुरिया ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को 2 वर्ष हो गए हैं लेकिन शहरी क्षेत्रों में एक भी पैसा नहीं दिया है जो भी पैसा आया है केंद्र सरकार का और 14 वित्त आयोग का सभी शहरों में नगर परिषद नगर पालिकाओं में आया हुआ है, अमृत योजना 200 करोड़ का प्रोजेक्ट गंगापुर शहर में चल रहा है जो केंद्र सरकार का है कांग्रेस के लोग थोथी बाहवायी नहीं लुटे आम जनता को गुमराह नहीं करें बल्कि राज्य सरकार से पैसा लेकर आए और शहर का विकास कर आए , गहलोत जी हमेशा खजाना खाली का हवाला देकर के विकास को अवरुद्ध करते हैं,

सांसद जौनपुरिया ने व्यापारियों की दुकानों पर सामान बेचा चर्चा की एवं पान की दुकान पर पान खाया….

सांसद जौनपुरिया अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते उसी अंदाज में निकाय चुनाव में सघन जनसंपर्क पर देर रात्रि को सांसद जौनपुरिया एक व्यापारी स्वागत के लिए माला लेकर आ गया तो माला को व्यापारी को पहना कर उसकी दुकान पर पहुंचे कहीं ग्राहकों को खुद के हाथों से सामान तोला , व्यापारियों से विभिन्न मुद्दों पर एवं व्यापार के बारे में चर्चा की,
उसके पश्चात पान की दुकान पर पहुंचे जहां पर आमजन के बीच मीठा पान बनवा कर खाया लोगों में सांसद जनों पुरिया के इस अंदाज को लेकर अनूठी चर्चा रही,
इस दौरान पार्षद प्रत्याशी शिवरतन गुप्ता, उपसभापति दीपक सिंघल, युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा, जिला महामंत्री मनोज बंसल, सचिन अग्रवाल मोनू शर्मा, राजेश यदुवंशी, कृष्णा शर्मा, किशन आदि मौजूद रहे,

फोटो. व्यापारियों की दुकानों पर जाकर जनसंपर्क करते सांसद एवं पान की दुकान पर पान खाते एवं चर्चा करते हैं

G News Portal G News Portal
72 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.