बडोली-मीना बड़ौदा सड़क निर्माण में देरी, युवाओं का प्रदर्शन, प्रशासन को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

बडोली-मीना बड़ौदा सड़क निर्माण में देरी, युवाओं का प्रदर्शन, प्रशासन को बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

वज़ीरपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम बडोली में शुक्रवार को आदिवासी पिंटू बडोली के नेतृत्व में युवा टीम ने बडोली से मीना बड़ौदा के मुख्य सड़क मार्ग के निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।

आदिवासी पिंटू बडोली ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा इस मार्ग को स्वीकृति दे दी गई है, लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारी और ठेकेदार सड़क निर्माण में अनावश्यक देरी कर रहे हैं, जिससे वाहन चालकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए की गई खुदाई के कारण कई दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं, जिससे उनके वाहनों और पीछे बैठे लोगों को भी चोटें आ रही हैं। ग्रामीणों का आवागमन भी बाधित हो रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि विभाग ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो भविष्य में कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

पिंटू मीणा ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संपर्क किया था, जिन्होंने सोमवार से काम शुरू करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार से काम शुरू नहीं हुआ तो बुधवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

विरोध प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता आदिवासी पिंटू बडोली की युवा टीम के सदस्य संजय मीना बडोली, हमराज़ मीना आमकापुरा, प्रकाश बडोली, केशव मीणा, खुशीराम बडोली, बब्बू आम का पूरा, होडीलाल टाटू, रवि, राजाराम, चिन्टू, रोहित, पिंकेश, सोनू, जनक, लाखन सिंह आदि कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Anant Dubey Anant Dubey
586 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.