Gangapur City: राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर 12 से 17 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम"

Gangapur City: राज्य सरकार के एक साल पूरा होने पर 12 से 17 तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम"

रविराज’ से होगा आगाज़

आज से शुरु कार्यक्रमों की श्रृखंला

*प्रातः 8 बजे से होगी रन फॉर विकसित राजस्थान (रविराज)*

*जिला कलक्टर ने दिए प्रभारी अधिकारियों को निर्देश*

गंगापुर सिटी, 11 दिसंबर। वर्तमान राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 12 से 17 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सैनी ने इस संबंध में प्रभारी अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित आयोजन व अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने बताया कि 12 दिसंबर को प्रातः 8 बजे जिला मुख्यालय पर रन फॉर विकसित राजस्थान (रविराज) व प्रातः 11 बजे युवा सम्मेलन एवं रोजगार उत्सव का आयोजन होगा। रविराज कलेक्ट्रेट परिसर से शुरु होकर फव्वारा चौक होते हुए उदई मोड़ से आगे कृषि उपज मंडी तक पहुंचेगी। इसके बाद युवा एवं रोजगार उत्सव का आयोजन मधुबन रिसोर्ट में प्रातः 11 बजे किया जाएगा । युवा एवं रोजगार उत्सव के नोडल अधिकारी एवं सीएमएचओ डॉ. बत्तीलाल मीना ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विभिन्न जिलों के नवचयनित कार्मिकों से संवाद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में कुल 74 नवचयनित एएनएम एवं 132 जीएनएम द्वारा भाग लिया जायेगा। 

 इसके बाद 13 दिसंबर यानी शुक्रवार को मधुबन रिसोर्ट में जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रात:10 बजे किया जाएगा। इस दौरान जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन भी किया जाएगा। नोडल अधिकारी दीपक चक्रवर्ती ने बताया कि जिला विकास पुस्तिका के विमोचन के पश्चात जिले में हुए विकास कार्यों के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस भी आयोजित की जायेगी। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी एवं स्टॉल्स भी लगाई जाएगी। सुबह 11 बजे युक्त स्थान पर ही किसान सम्मेलन का भी आयोजन किया जायेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की द्वितीय किश्त जारी करने, किसानों को फव्वारा संयंत्रों की स्थापना के लिए अनुदान राशि का हस्तांतरण, फार्म पौंड, पाइप लाइन, तारबंदी, वर्मी कम्पोस्ट, कृषकों को कृषि यंत्रों एवं जैविक खाद के लिए अनुदान, सौर ऊर्जा पंपों की स्वीकृतियां, गोदाम निर्माण, गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना, पशुपालकों के लिए 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण, डेयरी बूथ का आवंटन आदि कार्य किए जाएंगे।

वहीं 14 दिसंबर को महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। इस दौरान लखपति दीदी का सम्मान, स्वयं सहायता समूहों को राशि का हस्तांतरण, राज सखी पोर्टल का शुभारंभ, नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत अनुदान आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध के लिए मुख्यमंत्री अमृत आहार की शुरुआत, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत राशि का हस्तांतरण, लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम किश्त का हस्तांतरण, बालिकाओं को स्कूटी वितरण आदि कार्य होंगे। जबकि 15 दिसंबर को अंत्योदय सेवा शिविर आयोजित कर दिव्यांगों को स्कूटी वितरण, मुख्यमंत्री विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं के तहत राशि का हस्तांतरण, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर को ऋण की स्वीकृति, स्वास्थ्य आपके द्वार अभियान सहित विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद 17 दिसंबर को ईआरसीपी संशोधित पीकेसी के शिलान्यास प्रथम चरण का सहित प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक आयुष्मान मॉडल सीएचसी, वन मित्रों के द्वारा पौधों की देखरेख सहित विभिन्न कार्यक्रमों का राज्य स्तर से शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा।
---00---

G News Portal G News Portal
149 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.