राजस्थान रोडवेज की सवाई माधोपुर डिपो द्वारा बूँदी से गोवर्धन के लिए नई बस सेवा शुरू की गयी है। आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यह बस तीन प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों ( गणेश धाम (रणथंभोर), मेहंदीपुर बालाजी (महुआ) तथा गोवर्धन जी (मथुरा) जायेगी।
ये बस सेवा बूँदी से सुबह 05:00 बजे प्रस्थान कर खटकड़- देई - नेनवा - उनियारा क़े रास्ते 08:30 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी उसके बाद 08:45 बजे सवाई माधोपुर से प्रस्थान कर ये बस रणथंभोर (गणेश जी धाम) - (09:00 AM), गंगापुर सिटी (11:00 AM), मेहंदीपुर बालाजी (01:00 PM), महुआ (01:45 PM), नगर (03:15 PM) एवं गोवर्धन (04:30 PM) बजे पहुंचेगी, उक्त बस रात्रि विश्राम कर अगले दिन सुबह गोवर्धन से सुबह 06:00 बजे प्रस्थान कर उक्त मार्ग होते हुए शाम 05:00 बजे बूँदी पहुंचेगी।
बस सेवा का समय सारणी:
बस स्टैन्ड | रवानगी समय | बस स्टैन्ड | वापसी समय |
---|---|---|---|
बूंदी | 5:00 AM | गोवर्धन | 6:00 AM |
खटकड़ | 5:25 AM | डीग | 6:30 AM |
देई (उनियारा) | 6:30 AM | नगर | 7:00 AM |
अलीगढ़ | 7:45 AM | बालाजी | 9:15 AM |
सवाई माधोपुर | 8:45 AM | टोडाभीम | 9:30 AM |
रणथम्भोर | 9:00 AM | नादौती | 10:30 AM |
मलारना डूंगर | 10:00 AM | गंगापुर सिटी | 11:30 AM |
गंगापुर सिटी | 11:00 AM | मलारना डूंगर | 12:15 PM |
नादौती | 11:45 AM | रणथंभोर | 1:00 PM |
टोडाभीम | 12:45 PM | सवाई माधोपुर | 1:15 PM |
बालाजी | 1:00 PM | अलीगढ़ | 2:30 PM |
महुआ | 1:45 PM | उनियारा | 2:45 PM |
खेडली | 2:30 PM | नैनवा | 3:30 PM |
नगर | 3:15 PM | देई | 4:00 PM |
डीग | 4:00 PM | खटकड़ | 4:30 PM |
गोवर्धन | 4:30 PM | बूंदी | 5:00 PM |
यात्रियों के लिए जरूरी सुचना:
यह नई बस सेवा बूँदी के लोगों के लिए एक बड़ी सुविधा होगी। अब वे आसानी से और कम समय में गोवर्धन जा सकेंगे। यह सेवा धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.