पाखरियान का पुरा में अन्नप्रासन और गोद भराई का आयोजन

पाखरियान का पुरा में अन्नप्रासन और गोद भराई का आयोजन

गंगापुर सिटी: वजीरपुर उपखंड के रायपुर ग्राम पंचायत स्थित पाखरियान का पुरा में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। अर्पण सेवा संस्थान और एल टी आई माइंडट्री फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एकीकृत ग्राम विकास परियोजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र पर अन्नप्रासन और गोद भराई का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में एल टी आई माइंडट्री के सीनियर मैनेजर (सीएसआर) श्री विपिन विजयान और अर्पण सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक डॉ. चंद्र शेखर मीना सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती मिथलेश जाटव और खैयालो बाई ने भाग लिया। गर्भवती महिलाओं को ओढ़नी और श्रृंगार सामग्री प्रदान की गई। साथ ही, 5 महीने पूरे कर चुके 2 बच्चों का पहली बार खीर खिलाकर अन्नप्रासन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बाबूलाल मीना ने गर्भवती और धात्री महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र की सेवाओं, पोषण अभियान के उद्देश्यों और प्रोटीन युक्त खानपान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के कार्मिक मदन सिंह, संजीव कुमार, शक्ति सिंह, वालंटियर्स नेहा जाटव, अंचल कुमारी और ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

यह आयोजन ग्रामीण महिलाओं और बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सराहनीय प्रयास है।

Anant Dubey Anant Dubey
67 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.