आज राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान बजट सत्र 2025-26 का अनुमोदन वित्त राज्य मंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा विधानसभा सदन में पेश किया गया।इस दौरान बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा युवा मोर्चा के युवा नेता नागेश कुमार शर्मा ने बताया कि 'राजस्थान सरकार द्वारा आम बजट सत्र 2025-26 हेतु आज सदन में राजस्थान सरकार कि यशस्वी उप-मुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किया गया है इस दौरान उन्होंने भारत वर्ष के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि योजनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास हेतु योजनाओं को राजस्थान के जनमानस हेतु लागू किया है इस दौरान उन्होंने 150 यूनिट बिजली मुफ्त ,शहरी क्षेत्र में मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन हेतु 5830 करोड़ रुपये , सड़क एवं पुलों के निर्माण हेतु 5000 करोड़ कि वित्तीय सहायता कि घोषणा कि है।इसी के साथ गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र को कृषि महाविद्यालय कि भी सौगात भजनलाल सरकार द्वारा दी गयी है।युवाओं हेतु 125,000 सरकारी नौकरी इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में देना भजनलाल सरकार द्वारा तय किया गया है।इस अभूतपूर्व बजट से प्रसन्न होकर आज सभी युवा साथियों ने एकत्रित होकर कचहरी रोड स्थित निजी कार्यालय पर एक दूसरे को मुंह मीठा करवाकर भजनलाल सरकार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.