टोडाभीम पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

टोडाभीम पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

गंगापुर सिटी: श्रीमती ममता गुप्ता IPS, पुलिस अधीक्षक, जिला गंगापुर सिटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियानों को सफल बनाते हुए, श्री राकेश राजौरा RPS, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी, श्री मुरारीलाल मीना RPS, वृताधिकारी वृत्त टोडाभीम के निकटतम सुपरविजन में श्री देवेन्द्र कुमार उनि. थानाधिकारी टोडाभीम मय टीम द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए आर्म्स एक्ट में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

घटना व कार्यवाही का विवरण:

दिनांक 28.11.2024 को थाना टोडाभीम द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो शेयर करने वालों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में कार्यवाही करते हुए एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर व 01 जिंदा कारतूस 12 बोर सहित एक अभियुक्त को खोहर्रा रोड पदमपुरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना टोडाभीम पर मुकदमा नं. 417/2024 धारा 3/25,9/25 आर्म्स एक्ट में पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से उक्त अवैध हथियार कहाँ से लाया इस संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

बरामद सामग्री:

  • एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर
  • 01 जिंदा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • अंकित कुमार बैरवा पुत्र श्री महेशचंद बैरवा उम्र 20 साल जाति बैरवा निवासी बैरोज थाना टोडाभीम जिला गंगापुर सिटी राजस्थान

पुलिस टीम सदस्य:

  • श्री देवेन्द्र कुमार उनि. थानाधिकारी टोडाभीम
  • श्री तेजराम कानि. 80 पुलिस थाना टोडाभीम
  • श्री मुकेश कानि. 898 पुलिस थाना टोडाभीम
  • श्री पुरूषोत्तम कानि0 1294 पुलिस थाना टोडाभीम

विशेष भूमिका:

  • श्री पुरूषोत्तम कानि0 1294 पुलिस थाना टोडाभीम

टोडाभीम पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रचलन पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

G News Portal G News Portal
260 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.