गंगापुर सिटी, 25 दिसंबर: भारतीय जनता पार्टी के नेता और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन हिंदू रन राहुल गोयल के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की शतक जयंती मनाई। इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी जी को कोटि-कोटि नमन करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
गोयल ने वाजपेयी जी को अद्वितीय नेतृत्व और दूरदर्शी शासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके सुशासन, राष्ट्र निर्माण और लोकतांत्रिक आदर्शों को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा, "भारत वंदन की भूमि हैं अभिनंदन की भूमि हैं इसकी नदी नदी हमारे लिए गंगा इसका कंकर कंकर हमारे लिए शंकर हैं हम जीयेंगे तो इस देश के लिए मरेंगे तो इस देश के लिए मेरे मरने के उपरांत भी गंगा जल में प्रवाहित होने वाली अस्थियों को कोई कान लगाकर भी सुनेगा तो एक ही आवाज आएगी भारत माता की जय।"
इस अवसर पर मंच के प्रदीप सोनी, राजेंद्र गुप्ता, रमेश टोडवाल, विजय गुप्ता, संजय गौतम, पुनीत प्रकाशवाणी, साजन सैनी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्य बिंदु:
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.