ऊँट बाहुल्य क्षेत्रों में 815 शिविर आयोजित कर 27 हजार 105 ऊँटों का किया उपचार

ऊँट बाहुल्य क्षेत्रों में 815 शिविर आयोजित कर 27 हजार 105 ऊँटों का किया उपचार

ऊँट बाहुल्य क्षेत्रों में 815 शिविर आयोजित कर
27 हजार 105 ऊँटों का किया उपचार
जयपुर, 8 सितम्बर । पशुपालन विभाग द्वारा ऊष्ट्र बाहुल्य क्षेत्रों में 24 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को ऊँट बाहुल्य क्षेत्रों में कुल 815 ऊष्ट्र कल्याण शिविर आयोजित कर 27 हजार 105 ऊँटों का उपचार किया गया।
      पशुपालन मंत्री श्री लालचन्द कटारिया ने राज्य पशु ऊँट की घटती संख्या पर चिंता जताते हुए कहा कि इस समस्या को दूर करने के लिए समूचे प्रदेश में ऊँट बाहुल्य क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर ऊष्ट्र वंश की वृद्वि के लिए प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि ऊँट बाहुल्य क्षेत्रों में 24 जुलाई से 28 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार को चलाये गये इस अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया गया है।
श्री कटारिया ने बताया कि इन शिविरों में 21 हजार 662 ऊँटों में सामान्य चिकित्सा, 4 हजार 992 ऊँटों में सर्रा बीमारी की चिकित्सा एवं 451 ऊँटों में शल्य चिकित्सा सहित कुल 27 हजार 105 ऊँटों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान गोष्ठियां आयोजित कर 6 हजार159 ऊँटपालकों को भी लाभान्वित किया गया।
     शासन सचिव, पशुपालन विभाग, डा. आरूषी मलिक ने बताया कि ऊष्ट्र कल्याण शिविरों में ऊँटों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ऊँटों में पाये जाने वाले तिबरसा (सर्रा) रोग की जांच कर आवश्यक उपचार भी किया गया है। डा. आरूषी मलिक ने बताया कि  विभाग द्वारा माह मार्च 2021 में चलाये गये ऊष्ट्र कल्याण अभियान के तहत 340 शिविर आयोजित कर 21 हजार 600 से अधिक ऊँटों का उपचार भी किया गया था।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.