प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान के दौरान  29 हजार 336 बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान

प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान के दौरान 29 हजार 336 बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान

Description

प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान के दौरान 29 हजार 336 बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान जयपुर, 21 अक्टूबर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के दौरान आयोजित हो रहे शिविरों में पंजीकृत बिजली समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। अभियान के दौरान अब तक आयोजित शिविरों में 29 हजार 336 बिजली समस्याओं का मौके पर समाधान कर उपभोक्ता/गैर-उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है।विद्युत वितरण निगमो के अध्यक्ष श्री भास्कर ए. सावंत ने बताया की प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के दौरान अब तक आयोजित 3224 शिविरों में 35 हजार 443 विद्युत समस्याओं का पंजीकरण हुआ है। उसमें से 29 हजार 336 समस्याओं का शिविर के दौरान ही समाधान कर दिया गया है, शेष समस्याएं जिनका समाधान शिविर में किया जाना सम्भव नही हो सका उनके समाधान की निर्धारित अवधि की सूचना उपभोक्ताओं को लिखित में दी गई है और उनका समाधान भी निर्धारित समयावधि में कर दिया जायेगा। उन्हाेंने बताया कि शिविरों में विद्युत सप्लाई व्यवधान सम्बन्धी, त्रुटिपूर्ण मीटर, जले हुए ट्रांसफार्मरों को बदलने में विलम्ब, मौके पर जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर को यथास्थान रखने संबंधी, ढ़ीले तारों को व्यवस्थित करने, विद्युत संबंध जारी होने व विच्छेद होने में विलम्ब, मांग पत्र जमा होने वाले व्यक्तियों को कनेक्शन देने, लोड संबंधी समस्याओं, वीसीआर असेसमेन्ट कमेटी व अन्य समझौता समिति द्वारा जारी किय निर्णयों को लागू करने, त्रुटिपूर्ण विद्युत विपत्र जारी होने व देरी संबंधी, राजकीय विद्यालयों के ऊपर से विद्युत लाईनों को हटाने संबंधी शिकायतों का पंजीकरण कर उनका शिविर के दौरान ही निस्तारण किया जा रहा है। इसके साथ ही कृषि एवं घरेलू उपभोक्ताओं के लंबित बिलों में छूट संबंधित प्रकरणों का निस्तारण एमनेस्टी योजना के तहत किया जा रहा है। अन्य बिजली समस्याऎं जो अभियान के दौरान शिविरों में प्राप्त हो रही है उनका समाधान भी किया जा रहा है। श्री सावंत ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ऑनलाईन माध्यम से पंजीकृत समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया जाना सुनिश्चित किया जाये। प्रशासन गांवों के संग अभियान प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 20 अक्टूबर तक आयोजित 2237 शिविरों में विद्युत संबंधी 32 हजार 221 समस्याएं पंजीकृत हुई है, जिसमें से 26 हजार 472 विद्युत समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान की गई है। प्रशासन शहरों के संग अभियान प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान 20 अक्टूबर तक 987 शिविर आयोजित हुये है इन शिविरों मेंं पंजीकृत हुई 3 हजार 222 विद्युत समस्याओं में से 2 हजार 864 विद्युत समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया है एवं शेष पंजीकृत समस्याओं का भी निर्धारित समयावधि में समाधान कर दिया जायेगा। —-

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.