7 जिलों के 3 हजार 704 गांव अभावग्रस्त घोषित

7 जिलों के 3 हजार 704 गांव अभावग्रस्त घोषित

Description

7 जिलों के 3 हजार 704 गांव अभावग्रस्त घोषितजयपुर, 26 अक्टूबर। राज्य सरकार ने इस वर्ष मानसून की बारिश में जल जमाव एवं बाढ़ आदि से खरीफ की फसल में खराबा होने के कारण प्रदेश के 7 जिलों के 3 हजार 704 गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया है। इसके लिए आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।अधिसूचना के अनुसार, खरीफ फसल 2021 (सम्वत् 2078) के लिए विभिन्न जिलों में की गई विशेष गिरदावरी के आधार पर राजस्थान एफेक्टेड एरियाज (सस्पेंशन ऑफ प्रोसिडिंग्स) एक्ट, 1952 के तहत इन गांवों को अभावग्रस्त घोषित किया गया है।विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री आनन्द कुमार द्वारा जारी अधिसूचना में बारां जिले में सर्वाधिक 1236 गांव, झालावाड़ में 1177, कोटा में 485, बूंदी में 469, तथा टोंक जिले में 224 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं। धौलपुर और सवाईमाधोपुर जिलों में भी क्रमशः 72 और 41 गांव अभावग्रस्त घोषित किए गए हैं।—–

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.