Description
एक माह में बिकीं 371 सम्पत्तियां, मिला 72 करोड़ रूपये का राजस्वबुधवार नीलामी उत्सव में बिकीं 342 सम्पत्तियां, मिला 37 करोड़ 88 लाख रूपये का राजस्वजयपुर, 28 अक्टूबर। आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि मण्डल की 29 प्रीमियम सम्पत्तियां ई-ऑक्शन के माध्यम से बिकीं, जिससे मण्डल को 34 करोड़ 12 लाख रूपये का राजस्व मिला। बुधवार नीलामी उत्सव ई-बिड सबमिशन योजना में एक माह में 342 सम्पत्तियां बिकीं जिससे मण्डल को 37 करोड़ 88 लाख रूपये का राजस्व मिला। इस तरह एक माह में मण्डल की कुल 371 सम्पत्तियां बिकीं, जिससे मण्डल को 72 करोड़ रूपये का राजस्व मिला।आरएचबी आतिश मार्केट की 10 दुकानें बिकीं 11 करोड़ 13 लाख रूपये में आयुक्त ने बताया कि मण्डल द्वारा मानसरोवर योजना में विकसित आरएचबी आतिश मार्केट की 10 दुकानें अपने निर्धारित न्यूनतम विक्रय मूल्य से लगभग दोगुनी से ज्यादा कीमत में बिकीं। यहां की 2 दुकानें जिनकी कीमत 1 करोड़ 15 लाख रूपये थी, वह बिकीं 3 करोड़ 72 लाख रूपये में बिकीं। उल्लेखनीय है कि इनका न्यूनतम विक्रय मूल्य 80 हजार रूपये प्रति वर्गमीटर था, जो क्रमशः 2 लाख 75 हजार रूपये प्रति वर्गमीटर और 2 लाख 41 हजार 500 रूपये प्रति वर्ग मीटर में बिकीं। प्रताप नगर में एक बड़ा व्यावसायिक भूखंड बिका 14 करोड़ 82 लाख रूपये में आयुक्त ने बताया कि मंडल की प्रताप नगर योजना में हल्दी घाटी गेट के पास स्थित एक बड़ा व्यावसायिक भूखंड 14 करोड़ 82 लाख रूपये में बिका । प्रोपर्टी एक्सपर्ट का मानना है कि प्रताप नगर में मंडल द्वारा विकसित कोचिंग हब, जयपुर चौपाटी, राणा सांगा मार्केट और एआईएस रेजीडेंसी जैसी प्रीमियम योजनाओं की वजह से यहां प्रोपर्टी में बूम आया है। उसका ही परिणाम है कि मंडल के बड़े व्यावसायिक भूखंड भी अपने न्यूनतम विक्रय मूल्य से अधिक कीमत पर बिक रहे हैं। राणा सांगा मार्केट प्रताप नगर की 7 दुकानें बिकीं 3 करोड़ 69 लाख रूपये में राजस्थान आवासन मंडल द्वारा प्रताप नगर में विकसित राणा सांगा मार्केट की 7 दुकानों के विक्रय से 3 करोड़ 69 लाख रूपये का राजस्व मिला। ये सभी दुकानें अपने न्यूनतम विक्रय मूल्य से अधिक कीमत में बिकीं। बुधवार नीलामी उत्सव में बिकीं 342 सम्पत्तियां, मिला 37 करोड़ 88 लाख रूपये का राजस्व जयपुर वृत्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय में बिके 112 आवास, मिला 10 करोड़ 37 लाख रूपये का राजस्वश्री अरोड़ा ने बताया कि जयपुर वृत्त प्रथम, द्वितीय और तृतीय में 112 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 10 करोड़ 37 लाख रूपये का राजस्व मिला, जोधपुर वृत्त प्रथम और द्वितीय में 99 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 12 करोड़ 22 लाख रूपये का राजस्व मिला, बीकानेर वृत्त में 73 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 5 करोड 72 लाख रूपये का राजस्व मिला, उदयपुर वृत्त में 48 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 7 करोड 63 लाख रूपये का राजस्व मिला और अलवर वृत्त में 10 सम्पत्तियां बिकी, जिससे मण्डल को 1 करोड़ 92 लाख रूपये का राजस्व मिला।—-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.