Description
40वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला, 202124 नवम्बर को मनाया जाएगा राजस्थान दिवस जयपुर, 22 नवम्बर। नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे 14 दिवसीय 40वें भारतीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में इस वर्ष राजस्थान दिवस का आयोजन बुधवार, 24 नवम्बर को किया जाएगा।geराजस्थान पर्यटन के दिल्ली स्थित पर्यटक स्वागत केन्द्र के प्रभारी अधिकारी श्री छत्रपाल यादव ने बताया कि राजस्थान दिवस का आयोजन नवनिर्मित हॉल नम्बर 5 के सामने स्थित (एएमपीएचआई) एम्फी थियेटर में सांय 5.30 बजे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस समारोह में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आमंत्रित राजस्थान के लोक कलाकारों द्वारा राजस्थान के परम्परागत नृत्य कलाओं एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें खड़ताल, घूमर, कालबेलियां आदि नृत्य शामिल है।——
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.