5 दिवसीय जयपुर कला महोत्सव का आगाज़

5 दिवसीय जयपुर कला महोत्सव का आगाज़

Description

5 दिवसीय जयपुर कला महोत्सव का आगाज़जयपुर, 18 नवबंर। कला के विविध रूपों और शैलियों को एक मंच पर साकार करने के लिए गुरुवार को जयपुर कला महोत्सव की शुरुआत हुई। यह कला महोत्सव जवाहर कला केंद्र के शिल्पग्राम में, 22 नवम्बर तक चलेगा। कला को जीवंत बनाए रखने की दिशा में राजस्थान सहित देश के अनेक प्रांतों के कलाकार यहां अपना हुनर दिखाने लिए मौजूद हैं। दृश्यकला की यथार्थवादी, समकालीन और आधुनिक चित्रकला एवं मूर्तिकला के नामी वरिष्ठ और युवा कलाकारों की कला के एक से बढ़कर एक नमूनों के साथ टेक्सटाईल, फोटोग्राफी, पेपेरमैशी, ज्यूलरी, मैटल क्राफ्ट, आर्किटैक्चर, वुड क्राफ्ट  और इंस्टालेशन कलाएं, कलाप्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। महोत्सव के मुख्य समन्वयक श्री राकेश गुप्ता ने बताया कि इस बार ये समारोह राजस्थान विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट और जयपुर में बरसों से कार्य कर रही प्रतिभा एजुकेशनल डेवलपमेंट रिसर्च सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जयपुर कला महोत्सव का, यह पांचवां संस्करण है।राजस्थान विश्वविद्यालय के फाइन आर्ट विभाग के प्रमुख रजत पण्डेल ने बताया कि मेले की व्यापकता और सार्थकता को देखते हुए इस बार राजस्थान यूनिवर्सिटी ने भी इसमें सहभागिता करने का निर्णय किया है। इस महोत्सव में यूनिवर्सिटी के फाइन आर्ट डिपार्टमेंट के स्टूडेंटी को भी यहां अपनी कला का प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट कर रहे हैं ताकि यहां आने वाले लोग देश के नामी कलाकारों की कृतियों के साथ हमारी युवा पीढ़ी की कलात्मक अभिव्यक्ति के हुनर का भी आनन्द उठा सकें।कला महोत्सव में 100 से अधिक स्टॉल लगाई गई हैं। जिसमें 232 कलाकारों, 8 आर्ट इंस्टीट्यूशंस की कलाकृतियां हैं। जयपुर की कलाकार महिमा बिस्सा, प्रियांशी पारीक और वर्षिता तनवानी की कलाकृतियां यहां आए कलकारों का सहसा ही ध्यान खींचती है। महोत्सव के दौरान शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1.00 बजे के बीच चाइल्ड आर्ट कॉम्पटीशन, लाइव पोट्र्रे पेन्टिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग और फेस पेन्टिंग कॉम्पटीशन के आयोजन किए जाएंगे। इसके अलावा सुबह 10 से रात्रि 8 बजे तक यहां लगी स्टाल्स पर देश के नामी वरिष्ठ और युवा कलाकारों की कला का आनन्द लिया जा सकता है। परिसर में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है एवं कोरोना के सभी नियमों के पालन के लिए लोगों को पाबन्द किया जा रहा है।–

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.