आचार्य कृष्णम का बयान- दुर्गा का अवतार हैं प्रियंका गांधी, उन्हीं के हाथों होगा BJP का वध, बढ़ा विवाद

आचार्य कृष्णम का बयान- दुर्गा का अवतार हैं प्रियंका गांधी, उन्हीं के हाथों होगा BJP का वध, बढ़ा विवाद

आचार्य कृष्णम का बयान- दुर्गा का अवतार हैं प्रियंका गांधी, उन्हीं के हाथों होगा BJP का वध, बढ़ा विवाद

कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुके आचार्य प्रमोद कृषणम ने प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताते हुए उनके हाथों ही बीजेपी वध की बात कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया है. एक वीडियो जारी कर प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को सबसे बड़ा हिंदू भी बता दिया. उन्होंंने प्रियंका गांधी को दुर्गा का अवतार बताया. प्रियंका का मंदिरों में दर्शन करना, प्रयाग में स्नान और हाथों में रुद्राक्ष पहनना, आचार्य प्रमोद ने इसे प्रियंका की निजी आस्था का विषय बताया है. साथ ही कहा कि बीजेपी का जो वध है, वो प्रियंका गांधी के हाथों से ही होगा.

गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णम प्रियंका गांधी के काफी करीबी माने जाते हैं. वे 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं. दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. वीडियो में आचार्य प्रमोद कृष्णम कहते नजर आ रहे हैं कि जिस तरह से प्रियंका गांधी शाकुंभरी देवी का आशीर्वाद ले रही हैं, संगम में स्नान कर रही हैं, उनके इस मुहीम से बीजेपी की हवा निकल गई है. वे यहीं नहीं रुके और कहा कि याद रखना बीजेपी का जो वध है वह प्रियंका गांधी के हाथों से ही होगा.

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.