राजस्थान में कोटा की जवाहर नगर थाना पुलिस ने ऑन लाइन ठगी की 7 माह पुरानी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए धौलपुर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठगी के बाद जिस खाते में पैसे ट्रांफ़सर किए गए थे वो धौलपुर का होना पाया गया। पुलिस ने सागर सिंह (21) निवासी नांदोली, थाना राजाखेड़ा व विकास राणा (24) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, धौलपुर को गिरफ्तार किया है। विकास राणा ने सागर सिंह के नाम बैंक में अकाउंट खुलवाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग से रिटायर्ड पीड़ित जोधराज सिंह (61) के साथ फेसबुक मैसेंजर के जरिये एक विदेशी लड़की नताशा मोरिशन सम्पर्क में आई। उसने बर्थडे पर जोधराज सिंह को कपड़े जूते गिफ्ट में भेजने की बात कह कर दो बार मे 3 लाख 39 हजार खाते में डलवाए।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.