शुद्व के लिए युद्ध अभियान के तहत की गई कार्यवाही

शुद्व के लिए युद्ध अभियान के तहत की गई कार्यवाही

Description

शुद्व के लिए युद्ध अभियान के तहत की गई कार्यवाहीजयपुर, 25 अक्टूबर। दीपावली के त्यौहार पर जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध  अभियान के तहत सोमवार को केंद्रीय दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सयुंक्त रुप से मावा एंव पनीर के विक्रेताओं के यहां कार्यवाही की। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने जिले की सभी फर्मों को दीपावली पर विशेष साफ-सफाई बरतने एवं कोरोना प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के निर्देश दिये हैं।अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट-चतुर्थ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर एफ एस एस ए एक्ट में दिए गए प्रावधान के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। घोसिंयो का रास्ता, कर्बला मोड, नवाब का चौराहा घाटगेट से मावा व पनीर के नमूने एस एस ए जांच हेतु लिये गये। कार्यवाही में केन्द्रीय दल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विनोद कुमार शर्मा, श्री संदीप अग्रवाल,श्री विशाल मित्तल, श्री भानूप्रताप सिंह गहलोत एंव सी एम एच ओ जयपुर प्रथम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री श्याम सुंदर गोयल व श्री नरेश चेजारा शामिल थे। इसके अलावा शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत सोमवार को दुर्गापुरा टोंक रोड पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 नियम एवं विनियम 2011 के अंतर्गत मावा एवं मिल्क केक के नमूने जांच हेतु लिये गये। —–

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.