Description
जोधपुर में आधुनिक बस स्टैण्ड के लिए10 करोड़ रूपये की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृतिजयपुर, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर में पावटा फल सब्जी मंडी क्षेत्र में आधुनिक बस स्टैण्ड निर्माण के लिए 10 करोड़ रूपये की अतिरिक्त वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।श्री गहलोत की इस मंजूरी से पैदल यात्रियों, दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों के बस स्टैण्ड परिसर में आवागमन, ऑटो एवं टैक्सी स्टैण्ड, बसों के माइनर मेंटीनेंस के लिए मिनी वर्क शॉप सहित अन्य विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस आधुनिक बस स्टैण्ड के निर्माण के लिए पूर्व में 38 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री ने अतिरिक्त विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रूपये की राशि और मंजूर की है।—
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.