Description
पावटा में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड एवं फुटब्रिज के लिए 18 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधानजयपुर, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने जोधपुर के पावटा में निर्माणाधीन आधुनिक बस स्टैंड एवं फुटब्रिज के निर्माण के लिए 18 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान करने की मंजूरी दी है।श्री गहलोत ने इस राशि का अंतरण राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के निजी निक्षेप खाते में करने की भी स्वीकृति दी है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से पावटा में आधुनिक बस स्टैंड एवं फुटब्रिज के निर्माण कार्य को गति दी जा सकेगी। —-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.