प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021   शुक्रवार को 13 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर

प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 शुक्रवार को 13 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर

Description

प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 शुक्रवार को 13 ग्राम पंचायतों में लगे शिविरजयपुर, 26 नवम्बर। 02 अक्टूबर से प्रारंभ हुए ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021‘ के आयोजन के क्रम में शुक्रवार को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। जिसके अंतर्गत भम्भौरी, नेवटा, लालगढ, कुम्हारियावस, नांगल सिरस, जयरामपुरा, इन्द्रगढ, सिगोंद खूर्द, नरायना, फागी, थला, निहालपुरा और शाहपुरा ग्राम पंचायतों में ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ के तहत शिविर लगाये गये। गौरतलब है कि ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ के तहत ग्राम पंचायतों पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग आयुर्वेद एवं सहकारिता विभाग सहित 22 विभागों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है आमजन में भी इन शिविरों को लेकर खासा उत्साह है एवं संबंधित ग्राम पंचायत पर आयोजित हो रहे शिविर पर प्रार्थी आते हैं एवं अपनी समस्या का निस्तारण करवाते हैं।—–

G News Portal G News Portal
26 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.