Description
प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021गुरुवार को 15 ग्राम पंचायतों में लगे शिविर जयपुर, 11 नवम्बर। 02 अक्टूबर से प्रारंभ हुए ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021‘ के आयोजन के क्रम में गुरूवार को 15 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए। जिसके अंतर्गत बीलवा, रामसर पालावाला, काठावाला, दुर्गा का बास, टोडामीना, किषनपुरा, सिनोदिया, जडावता, मौखमपुरा, हरसूलिया, केषवाना राजपूत, जयसिंहपुरा, शाहपुरा, झोटवाड़ा और वीर तेजाजी नगर ग्राम पंचायतों में ‘ प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ के तहत शिविर लगाये गये।गौरतलब है कि ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान‘ के तहत ग्राम पंचायतों पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग आयुर्वेद एवं सहकारिता विभाग सहित 22 विभागों से संबंधित मामलों का निस्तारण किया जा रहा है आमजन में भी इन शिविरों को लेकर खासा उत्साह है एवं संबंधित ग्राम पंचायत पर आयोजित हो रहे शिविर पर प्रार्थी आते हैं एवं अपनी समस्या का निस्तारण करवाते हैं। काम होने के पश्चात सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की सेल्फी पॉइंट पर ‘आज मेरा काम हुआ आज मैं खुश हुॅ पर लाभान्वित सेल्फी भी लेते हैं। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित साहित्य में भी लोग रुचि लेकर अपने साथ ले जाते हैं।—–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.