Description
प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 शिविरों में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस6 ग्राम पंचायतों पर सोमवार को लगे प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरजयपुर, 11 अक्टूबर। जिला कलक्टर श्री अन्तर सिंह नेहरा ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को जिले की 6 ग्राम पंचायतों पर प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर लगाये गए। श्री नेहरा ने बताया कि सोमवार को पाटन, जाटावाली, चित्तौड़ा, मोहनपुरा, शाहपुरा और तुलसीपुरा ग्राम पंचायत में शिविर लगाये गये। तूंगा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पाटन में सोमवार को प्रशासन गावों के संग शिविर में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। शिविर में चार बालिकाओं का जन्मदिन मनाया गया। शिविर प्रभारी श्री शिव चरण शर्मा ने बालिकाओं को उपहार और केक भी भेंट किया। शिविर में सोमवार को नो पट्टे जारी किये। पशु चिकित्सालय और उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिये भी पट्टे जारी किये गये। —
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.