एएफडी टीम ने बैठक में की राजस्थान फॉरेस्ट्री एंड  बायो डायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर चर्चा

एएफडी टीम ने बैठक में की राजस्थान फॉरेस्ट्री एंड  बायो डायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर चर्चा

एएफडी टीम ने बैठक में की राजस्थान फॉरेस्ट्री एंड
बायो डायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर चर्चा
जयपुर, 25 अगस्त। फ्रांस और वन विभाग की नई परियोजना राजस्थान फॉरेस्ट्री एंड बायो डायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर विचार-विमर्श के लिए फ्रांस एजेंसी की एएफडी टीम बुधवार को जयपुर पहुंची। अरण्य भवन स्थित मुख्यालय में टीम ने वन विभाग के आला अधिकारियों से प्रोजेक्ट के बारे में गहन विचार-विमर्श किया।
इस दौरान बैठक में प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने उक्त परियोजना को राजस्थान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से पर्यावरण, वन तथा वन्य जीव संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने एएफडी टीम की ओर से पूछे गए तमाम प्रशासनिक और वित्तीय प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
वन विभाग के प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन- बल प्रमुख डॉ. दीप नारायण पाण्डेय ने बताया कि फ्रांस और वन विभाग द्वारा मिलकर राजस्थान फॉरेस्ट्री एंड बायो डायवर्सिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शुरू किया जाना है। राज्य सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट को पिछले वर्ष भारत सरकार को भिजवाया गया था। इसी प्रोजेक्ट पर चर्चा के लिए फ्रांस की एजेंसी की एएफडी टीम मिस्टर ब्रूनो बोसले के नेतृत्व में बुधवार को जयपुर पहुंची।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन बल प्रमुख) तथा वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जैव विविधता, वन प्रबंध, वन्यजीव प्रबंध आदि में नवाचार जो इस परियोजना में प्रस्तावित किए गए हैं, उनके संदर्भ में एएफडी की टीम द्वारा पूछे गए प्रश्नों के विस्तार से उत्तर दिए गए।
अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक श्री अरिंदम तोमर ने वन्य जीव संरक्षण के संबंध में योजना में प्रस्तावित कायोर्ं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी। वित्त विभाग के संयुक्त सचिव श्री आशुतोष वाजपेई ने परियोजना के संबंध में वित्तीय मुद्दों पर जानकारी प्रदान की।
बैठक में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास) श्री एसके जैन, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (मूल्यांकन एवं प्रबोधन) श्री मुनीशकुमार गर्ग, एएफडी टीम की ओर से अंकित तुलसियान और अक्षिता शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे। साथ ही आरएफबीपी की सीसीएफ श्रीमती टीजे कविथा ने प्रजेंटेशन के माध्यम से विस्तारपूर्वक प्रोजेक्ट की रूपरेखा बताई।

G News Portal G News Portal
28 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.