आखिर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर निक जोनस से शादी टूट गई।

आखिर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमरीकी सिंगर निक जोनस से शादी टूट गई।

प्रियंका और निक की शादी टूटी:
भारत की फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने तीन वर्ष पहले अमरीकी सिंगर निक जोनस के साथ धूमधाम से शादी की। पश्चिम की संस्कृति के अनुरूप दोनों के किस वाले फोटो भी खूब वायरल हुए। प्रियंका ने यह दिखाने की कोशिश की कि वह भी पश्चिम की खुली संस्कृति में रंग गई है, लेकिन इस संस्कृति के रंग का असर तीन वर्ष में ही खत्म हो गया। अब प्रियंका ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम से जोनस सरनेम हटा दिया है। यानी अब प्रियंका फिर से प्रियंका चौपड़ा हो गई है। प्रियंका को उम्मीद होगी कि विवाह के बाद निक उन्हें ही पत्नी मानेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सब जानते हैं कि निक और प्रियंका की उम्र में भी करीब 10 वर्ष का अंतर है। प्रियंका 10 वर्ष बड़ी है। प्रियंका पश्चिम की खुली संस्कृति में कितनी रंगी, वह तो वही जाने, लेकिन निक ने पूरब की संस्कृति स्वीकारने से मना कर दिया। निक के चाल चलन को देखते हुए ही प्रियंका ने शादी को समाप्त करने का निर्णय लिया है। वैसे प्रियंका के लिए यह उपलब्धि है कि निक उन्हें तीन वर्ष तक पत्नी मानता रहा। असल में सनातन संस्कृति में शादी के अपने मायने हैं। यहां तो पति के लिए करवा चौथ का व्रत भी किया जाता है, जबकि पश्मिच की संस्कृति में तो करवे (मिट्टी का पात्र) का उपयोग नशीले पदार्थ के सेवन के लिए होता है। शादी जैसे पवित्र बंधन में दो अलग अलग संस्कृतियों का मेल होना बहुत मुश्किल होता है। आखिर प्रियंका भी तो भारत की सनातन संस्कृति में पली हैं। कोई फिल्म अभिनेत्री बन जाने से अपनी संस्कृति भूली नहीं जाती। यह माना कि इस समय प्रियंका बहुत दुखी होंगी, लेकिन प्रियंका को इस घटना से सबक लेना चाहिए। अब देखना है कि तलाक में प्रियंका को निक से क्या मिलता है। अमरीका में तो तलाक आम बात है।

G News Portal G News Portal
41 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.