राहुल गांधी के बाद अब 5 बड़े कांग्रेस नेताओं पर Twitter की कार्यवाही, लॉक किए एकाउंट

राहुल गांधी के बाद अब 5 बड़े कांग्रेस नेताओं पर Twitter की कार्यवाही, लॉक किए एकाउंट

राहुल गांधी के बाद अब 5 बड़े कांग्रेस नेताओं पर Twitter की कार्यवाही, लॉक किए एकाउंट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कार्रवाई के बाद अब ट्विटर ने उनकी पार्टी के 5 अन्य नेताओं के खिलाफ एक्शन लिया है. कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि रणदीप सुरजेवाला सहित 5 वरिष्ठ नेताओं के अकाउंट लॉक कर दिए गए हैं. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, लोकसभा में पार्टी के सचेतक मनिकम टैगोर, असम प्रभारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव शामिल हैं.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में कथित बलात्कार और हत्या की शिकार 9 वर्षीय बच्ची के परिवार के साथ की तस्वीरें ट्वीट की थीं. जिसके बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की शिकायत पर ट्विटर ने गांधी का विवादास्पद ट्वीट डिलीट कर दिया था. आयोग ने कांग्रेस लीडर पर नाबालिग पीड़िता की निजता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था.

G News Portal G News Portal
39 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.