आवासन मंडल की उपलब्धियों का अध्ययन करने आई आगरा विकास प्राधिकरण की टीम

आवासन मंडल की उपलब्धियों का अध्ययन करने आई आगरा विकास प्राधिकरण की टीम

आवासन मंडल की उपलब्धियों का अध्ययन करने आई आगरा विकास प्राधिकरण की टीम
आयुक्त ने बताया कि किस तरह मंडल को किया गया रिवाईव, कैसे बने अन्तरराष्ट्रीय रिकॉर्ड
राजस्थान आवासन मंडल की उपलब्धियों का अध्ययन करने सोमवार को आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पेंसिया के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम आई, जिसने आवासन मंडल की कार्यशैली, संचालित योजनाओं और प्रोजेक्टों का अध्ययन किया।
मंडल मुख्यालय स्थित बोर्ड रूम में आवासन आयुक्त श्री पवन अरोडा ने आगरा विकास प्राधिकरण की टीम को विस्तार से राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा अल्प समय में अर्जित की गई उपलब्धियों से अवगत करवाया। श्री पवन अरोडा ने टीम को मण्डल द्वारा संचालित योजनाओं और प्रोजेक्टों के बारे में बताते हुए मण्डल की कार्यशैली से भी अवगत करवाया।
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ. राजेन्द्र पेंसिया ने कहा कि आयुक्त पवन अरोड़ा के नेतृत्व में जिस तरह आवासन मंडल को रिवायव किया गया है, वह हमारे लिए केस स्टडी है। आगरा विकास प्राधिकरण को आगे बढ़ाने के लिए मंडल की तर्ज पर कार्य किए जाएंगे।
श्री अरोडा ने बताया कि महज 18 माह की अल्पावधि में 10 हजार से अधिक अधिशेष आवासों का निस्तारण कर 2 हजार 621 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित किया गया। इसके लिए बुधवार नीलामी उत्सव, स्वर्ण जयंती उपहार योजना, बुधवार नीलामी उत्सव ई-बिड सबमिशन और व्यावसायिक सम्प्त्तियों के निस्तारण के लिए ‘अपनी दुकान-अपना व्यवसाय योजना‘ चलाई गई।
आयुक्त ने बताया कि मंडल द्वारा ई-ऑक्शन में मंडल ने महज 35 कार्य दिवसों में 1010 मकान बेचे, जिससे मंडल को 162 करोड़ रूपये का राजस्व मिला। इसी कीर्तिमान को वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन द्वारा भी मान्यता प्रदान की गई है। इसके बाद बुधवार नीलामी उत्सव के तहत ई-बिड सबमिशन योजना में 12 दिनों में 185 करोड रूपये मूल्य की 1213 सम्पत्तियों का विक्रय कर पुनः अन्तर्राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाया। इस रिकॉर्ड को भी वल्र्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस, लंदन द्वारा भी मान्यता प्रदान की गई है।
इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान में चल रहे प्रमुख प्रोजेक्टों कोचिंग हब, सिटी पार्क, फाउंटेन स्क्वायर, जयपुर, कोटा और जोधपुर में निर्माणाधीन चौपाटियों की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने जयपुर में निर्माणाधीन प्रोजेक्टों का विजिट किया। इस अवसर पर सचिव श्रीमती संचिता विश्नोई, वित्तीय सलाहकार श्रीमती संजय शर्मा, मुख्य सम्पदा प्रबंधक श्रीमती कश्मि कौर, मुख्य अभियंता श्री के.सी. मीणा सहित मंडल और आगरा विकास प्राधिकरण के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

G News Portal G News Portal
40 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.