कृषि विपणन मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने संभाला कार्यभार

कृषि विपणन मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने संभाला कार्यभार

Description

कृषि विपणन मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने संभाला कार्यभारजयपुर 24 नवंबर। कृषि विपणन मंत्री श्री मुरारी लाल मीणा ने बुधवार को विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर सचिवालय स्थित अपने कक्ष में औपचारिक रूप से मंत्रालय का कार्यभार संभाला।श्री मीणा ने इस अवसर पर कहा कि किसानों और व्यापारियों के लिए कृषि विपणन विभाग बहुत महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार दोनों तबकों को अधिक से अधिक लाभ देने की कोशिश करेगी।श्री मीणा ने कहा कि राजस्थान में पर्यटन की काफी गुंजाइश है। ऎसे में पर्यटन मंत्री के साथ मिलकर राजस्थान को पर्यटन में सिरमौर बनाने के लिए कार्य योजना भी बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हर विभाग द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने वाले कार्य किये जाएंगे। इस अवसर पर श्रीमती सविता मीणा, सुश्री निहारिका जोरवाल, श्रीरामजी लाल ओड, श्री घनश्याम भांडारेज, श्री राकेश चौधरी सहित सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।—–

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.