कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित

कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित
जयपुर, 18 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2021, शनिवार 18 सितम्बर  को प्रातः 10 से 12 बजे तक आयोजित की गई।
बोर्ड सचिव श्री पुष्कर राज शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 1 लाख 67 हजार 503 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 1 लाख 40 हजार 27 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षार्थियों की उपस्थिति लगभग 83.60 प्रतिशत रही।
श्री शर्मा ने बताया कि परीक्षा सभी संभागीय मुख्यालयों अजमेर, बीकानेर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर के 488 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई।
बोर्ड अध्यक्ष श्री हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा शांतिपूर्व सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान कई परीक्षा केन्द्रों पर बोर्ड अध्यक्ष श्री शर्मा व सदस्यों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.