ISIS-K के आतंकियों को निशाने पर ले अमेरिका ने फिर की एयरस्ट्राइक

ISIS-K के आतंकियों को निशाने पर ले अमेरिका ने फिर की एयरस्ट्राइक

ISIS-K के आतंकियों को निशाने पर ले अमेरिका ने फिर की एयरस्ट्राइक, तालिबान का भी आया बयान

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को हुए 2 बम विस्फोटों के बाद आज एक बार फिर धमाके की खबर है. बताया जा रहा है कि इस धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई. अफगानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये धमाका बुग्रा इलाके में हुआ है. धमाके के कुछ देर बाद अमेरिका ने बताया है कि यह हमला उसने किया, जिसमें आईएसआईएस-के के आतंकियों को रॉकेट से निशाना बनाया गया.

यूएस सेंट्रल कमांड के प्रवक्ता बिल अर्बन ने कहा, अमेरिका ने काबुल में मिलिट्री स्ट्राइक की है. अधिकारी ने कहा, रॉकेट से यह हमला संदिग्ध आईएसआईएस-के के आतंकियों को निशाना बनाकर किया गया है.

हमले के कुछ देर के बाद तालिबान ने कहा कि एक अमेरिकी हवाई हमले ने एक वाहन में एक आत्मघाती हमलावर को निशाना बनाया जो अमेरिकी सेना की निकासी के बीच काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हमला करना चाहता था.

इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक घर से धुंआ उठा हुआ देखा जा रहा है. अफगानिस्तान पुलिस के प्रमुख ने हमले के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि अमेरिकी निकासी के बीच काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उत्तर-पश्चिम में रॉकेट गिरा, जिसमें 1 बच्चे की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं.

G News Portal G News Portal
34 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.