Description
62 वीं वार्षिेक कला प्रदर्शनीराज्य कला पुरस्कारों की घोषणाजयपुर, 16 नवम्बर। राजस्थान ललित कला अकादमी की 62वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल द्वारा राज्य के 10 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कृत किया जाएगा।राजस्थान ललित कला अकादमी के सचिव डॉ. रजनीश हर्ष ने बताया कि प्रदर्शनी में राज्य भर से 196 कलाकारों की 584 कलाकृतियां प्राप्त हुई थी जिसमें से निर्णायक मण्डल ने प्रदर्शनी के लिए 97 कलाकारों की 121 कलाकृतियों का चयन किया। इनमें पुरस्कृत कलाकृतियां भी सम्मिलित हैं।निर्णायक मण्डल के सदस्य सर्वश्री अब्बास बाटलीवाला, उदयपुर, श्री असित कुमार पटनायक, दिल्ली एवं श्री मदनलाल, चण्डीगढ द्वारा प्रदर्शनी में रिचा माहेश्वरी (कोसमोस), कमल किशोर जोशी (मेघराज), डॉ. मणि भारतीय (लैण्डस्केप), योगेन्द्र सिंह नरूका (ए मेरिज पार्टी), दुर्गेश कुमार अटल (प्लोवर), निर्मल यादव (द ल्यूनार शेडस), कुमुदनी भरावा सोनी (कहां घूमे कहां जाये), राजेन्द्र प्रसाद मीना (मूवमेंट आफ जॉय), सुनील कुमावत (होप-3), ऋतु शेखावत (फ्लोइंग वर्लपुल) इन 10 कलाकारों को पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की है। —–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.