एक और बैंक पर छाया संकट! RBI ने पैसा निकालने पर लगाया रोक
भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित इंडिपेंडेंस को-ऑपरेटिव बैंक लि. से पैसा निकालने पर रोक लगा दी है. आरबीआई ने एक बयान में कहा कि हालांकि बैंक के 99.88 फीसदी जमाकर्ता पूर्ण रूप से डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन बीमा योजना के दायरे में हैं.
निकासी पर पाबंदी 6 महीने की अवधि के लिए होगी. आरबीआई ने कहा, बैंक की मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए, जमाकर्ताओं को बचत या चालू खाता अथवा अन्य किसी भी खाते से जमा राशि में से कोई भी रकम निकालने की अनुमति नहीं होगी. ग्राहक जमा के एवज में कर्ज का निपटान कर सकते हैं जो कुछ शर्तों पर निर्भर है.
आरबीआई ने कारोबारी समय समाप्त होने के बाद और भी कुछ पाबंदियां लगाई है. इसके तहत बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरबीआई की पूर्व मंजूरी के बिना कोई भी कर्ज नहीं देंगे या नवीनीकरण नहीं करेंगे. इसके अलावा वे कोई निवेश भी नहीं करेंगे और न ही कोई भुगतान करेंगे.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.