Description
हाथकरघा बुनकरों को नगद पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रितजयपुर, 19 जनवरी। राज्य के हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से हर वर्ष की भांति राज्य सरकार ने इस वित्तीय वर्ष मं भी बुनकरों को नगद पुरस्कार देने का प्रावधान किया हैं। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र जयपुर की महाप्रबंधक शिल्पी पुरोहित ने बताया कि जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से आवेदन पत्र आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिये वही बुनकर पात्र है, जो हाथकरघा पर बुनाई कार्य में पिछले तीन वर्षों से कार्य कर रहे है तथा जिन्हें गत तीन वर्षों से इस पुरस्कार के लिये चयनित नहीं किया गया हैं। श्रीमती पुरोहित ने बताया कि पात्र हाथकरघा बुनकर अपना आवदेन पत्र 25 जनवरी तक कार्यालय महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, जयपुर (शहर), 22 गोदाम दस्तकार भवन, जयपुर कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। —–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.