595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी

595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी

Description

595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारीजयपुर, 20 अक्टूबर। राज्य सरकार ने बुधवार को आयुर्वेद विभाग के लिए 595 आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिये हैं। इन चिकित्साधिकारियों की भर्ती का कार्य 6 माह की अवधि में पूर्ण कर लिया गया है। इस भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में संविदा पर कार्यरत सभी 350 आयुर्वेद चिकित्सकों की भी नियमित नियुक्ति हो गयी है।चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद विभाग में नव नियुक्त चिकित्साधिकारियों को सुदूर क्षेत्रों में भी तैनात किया गया है। इन तैनाती से सुदूर क्षेत्रों के लगभग 400 आयुर्वेद चिकित्सा संस्थानों में मरीजों को सुचारू रूप से चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हो सकेंगी।  डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इस समय कुल 3 हजार 596 आयुर्वेद चिकित्सा संस्थान स्थापित है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 3 हजार 200 आयुर्वेद चिकित्साधिकारी कार्यरत थे। नवनियुक्त चिकित्साधिकारियों के बाद प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्साधिकारियों की संख्या बढ़कर लगभग 3 हजार 800 हो जायेगी।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.