सेना प्रमुख का दो दिवसीय मुम्बई दौरा संपन्न

सेना प्रमुख का दो दिवसीय मुम्बई दौरा संपन्न

थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने मुंबई में महत्वपूर्ण थल सेना और नौसेना प्रतिष्ठानों के दो दिवसीय दौरे का समापन किया। दिनांक 13 सितंबर 2021 को सेना प्रमुख ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने गार्ड ऑफ ऑनर की औपचारिक समीक्षा की और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल आर हरि कुमार के साथ बातचीत की। सेना प्रमुख ने ‘सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट’ से संबद्ध मिसाइल फ्रिगेट ‘आईएनएस तेग’ का भी दौरा किया। शाम को सेना प्रमुख ने महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की और राज्य में पूर्व सैनिकों के कल्याण और पुनर्वास सहित पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की। बाद में उन्होंने रक्षा बलों के लिए अत्याधुनिक उपकरणों के निर्माण और आपूर्ति में शामिल प्रमुख व्यापारिक घरानों के प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत की।

दिनांक 14 सितंबर 2021 को सेना प्रमुख ने महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा एरिया मुख्यालय और मुंबई में स्थित विभिन्न प्रशासनिक क्षेत्रों का दौरा किया। लेफ्टिनेंट जनरल एस के पराशर, जीओसी ने उन्हें एरिया मुख्यालय के कामकाज और इस वर्ष कोविड-19 और बाढ़ राहत कार्यों के दौरान विभिन्न मानवीय सहायता में उनके योगदान के बारे में जानकारी दी। सेना प्रमुख ने क्षेत्र मुख्यालय द्वारा सैनिकों, उनके परिवारों और पूर्व सैनिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी पहलों और परियोजनाओं की सराहना की।

****

एमजी/एएम/एबी/वाईबी

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.