Description
विधानसभा अध्यक्ष ने दो समितियों की रिपोर्ट लोकसभा अध्यक्ष को प्रस्तुत कीजयपुर, 18 नवम्बर,। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला को गुरूवार को शिमला में दो समितियों के प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। डॉ. जोशी विधानमण्डलों की वित्तीय स्वायत्तता और दसवीं अनुसूची में अध्यक्ष की भूमिका विषयक दो समितियों के अध्यक्ष भी हैं। डॉ. जोशी द्वारा तैयार यह प्रतिवेदन लोकसभा सचिवालय द्वारा देश की सभी राज्य विधानसभाओं के अध्यक्षों को भेजा जाएगा। डॉ. जोशी विधानमण्डलों के पीठासीन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिये शिमला दौरे पर हैं। —-
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.