इस्पात मंत्रालयके कुद्रेमुख लौह अयस्क कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल)में “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह का आयोजन

इस्पात मंत्रालयके कुद्रेमुख लौह अयस्क कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल)में “आजादी का अमृत महोत्सव” समारोह का आयोजन

कुद्रेमुख लौह अयस्क कंपनी लिमिटेड (केआईओसीएल), जोकि भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय का एक उपक्रम है और जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है, “आज़ादी का अमृत महोत्सव”पूरे जोश और उत्साह के साथ मना रहा है। भारत की आजादी के 75 साल का उत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।

केआईओसीएलके सीएमडीश्री एस.के. गोराई ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर्मचारियों को संबोधित किया और कहा कि यह महोत्सव भारत के उन लोगों को समर्पित है, जिन्होंने न केवल भारत को उसकी विकासवादी यात्रा के इस ऊंचाईतक लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, बल्कि जिनके भीतर माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी केदृष्टिकोणके अनुरूप “आत्मनिर्भर भारत” की भावना से प्रेरित होकर भारत को सक्रिय करने की शक्ति और क्षमता भी है।

आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय गान के सामूहिक गायन का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

मंगलुरु स्थित केआईओसीएल टाउनशिपमें स्कूली बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता और देशभक्ति गीत गायन का भी आयोजन किया गया।

***

एमजी / एएम / आर

G News Portal G News Portal
32 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.