जयपुर में बाबू अधिकार रैली कल
सवाई माधोपुर 13 सितम्बर। राजस्थान राज्य मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष के आव्हान पर 15 सितम्बर को बाबू अधिकार रैली जयपुर के बाईस गोदाम पर आयोजित की जा रही है। जिसमे जिले के हजारो मंत्रालयिक कर्मचारी भाग लेगें।
जिला मुख्यालय पर समसा कार्यालय में दोपहर 1 बजे रैली में भाग लेने हेतु सभी मंत्रालयिक कर्मचारी एकत्रित हुये ओर सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों ने एकजूट होकर रैली मे भाग लेने हेतु संकल्प लिया। जिसके लिये सभी विभागों मे पीले चावल बॉटकर सभी को आमत्रित किया। सभी मंत्रालयिक कर्मचारियों मे रैली मे जाने के लिये एकस्वर मे पंहुचने के लिये संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष कानसिंह, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष हनुमान प्रसाद शर्मा, जिला प्रवक्ता तिलक बंसल, प्रभुदयाल गुप्ता, सुनील शर्माू जीतु सैनी, सियाराम शर्मा, नरेन्द्र पारीक, रूपसिंह, हुकम चन्द, जितेन्द्र सिंह आदि मंत्रालयिक कर्मचारियों ने सभी विभागों मे जाकर एक-एक मंत्रालयिक कर्मचारियों से सम्पर्क किया।