बांद्रा-निजामुद्दीन एसी स्पेशल 27 से
कोटा। त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे ने 27 अक्टूबर से बांद्रा-निजामुद्दीन के बीच वातानुकूलित (एसी) स्पेशल महाराष्ट्र संपर्क क्रांति ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन दोनों ओर से कुल 20 फेरे करेगी।
गाड़ी संख्या 09189 बांद्रा से हर रविवार और बुधवार शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:15 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09190 निजामुद्दीन से हर सोमवार और गुरुवार शाम 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:15 बजे बांद्रा पहुंचेगी। बांद्रा से आते समय कोटा में यह ट्रेन सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी। इसी तरह निजामुद्दीन से आते समय कोटा में इस ट्रेन का समय रात 9:15 बजे रहेगा।
रास्ते में ट्रेन सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, मथुरा और पलवल स्टेशनों पर भी रुकेगी।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.