बाड़मेर बस दुखांतिका मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों को 5-5 लाख  एवं घायलों को 1-1 लाख की सहायता स्वीकृत की वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने मौके पर पहुंच घायलों की ली सुध

बाड़मेर बस दुखांतिका मुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों को 5-5 लाख एवं घायलों को 1-1 लाख की सहायता स्वीकृत की वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने मौके पर पहुंच घायलों की ली सुध

Description

बाड़मेर बस दुखांतिकामुख्यमंत्री ने बस हादसे में मृतकों को 5-5 लाख एवं घायलों को 1-1 लाख की सहायता स्वीकृत कीवन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री ने मौके पर पहुंच घायलों की ली सुध  जयपुर, 10 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बुधवार को बाड़मेर जिले में पचपदरा बस दुखांतिका में पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के आश्रितों को पांच लाख रूपये एवं प्रत्येक घायल को एक लाख रूपये की सहायता प्रदान की।   बाड़मेर जिले की पचपदरा तहसील में नेशनल हाईवे पर भाडियावास गांव में संस्कार स्कूल के पास बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त होकर बस में आग लग जाने की घटना पर मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने जिला कलक्टर श्री लोक बंधु से फोन पर वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्यो के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए तथा घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा।  हादसे की सूचना मिलने पर बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर नवज्योति गोगोई, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे तथा राहत बचाव गतिविधियों की मॉनिटरिंग की। उन्होंने घायलों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाकर पुख्ता उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.