Description
बाड़मेर ः आगजनी की घटना का जायजा लेने पहुंचे वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री जयपुर, 11 नवम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई गुरूवार को बाड़मेर शहर के मुख्य स्टेशन रोड़ पर स्थित आगजनी से क्षतिग्रस्त हुई तीन दुकानों का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक श्री मेवाराम जैन, बाड़मेर जिला कलक्टर लोक बंधु भी साथ रहे। श्री विश्नोई ने स्टेशन रोड़ स्थित आगजनी से क्षतिग्रस्त हुई दुकानों राजमंदिर गारमेन्ट, महादेव गारमेन्ट एवं जनता शू स्टोर पर पहुंच कर दुकान मालिकों से घटना की जानकारी ली। —–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.