हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं

हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री की हिन्दी दिवस पर शुभकामनाएं
जयपुर, 13 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने हिन्दी दिवस (14 सितम्बर) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
श्री गहलोत ने कहा कि सदियों से हिन्दी भाषा हम भारतवासियों के विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त एवं प्रभावी माध्यम रही है। देशवासियों को एकता के सूत्र में पिरोने के साथ ही दुनिया के कोने-कोने में बसे करोड़ों भारतीयों को मातृभूमि से जोड़े रखने में हिन्दी भाषा ने एक महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाई है।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हिन्दी को समृद्ध, सशक्त एवं जन-जन की भाषा बनाने में साहित्यकारों के योगदान को भी याद किया। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे अपने कामकाज एवं व्यवहार में हिन्दी भाषा का अधिकाधिक उपयोग कर इसके गौरव को बढ़ाने में अपना योगदान दें।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.