Description
मुख्यमंत्री की विजयादशमी पर शुभकामनाएंजयपुर, 14 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।श्री गहलोत ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम ने सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर बुराई का अंत किया। उन्होंने कहा कि बुराई चाहे कितनी ही बड़ी क्यों न हो उसे सदाचार के मार्ग पर चलकर पराजित किया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर समाज से कुप्रथाओं और बुराइयों के उन्मूलन में अपना योगदान दें। —–
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.