शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, अब जहरीली शराब बेचने वाले को होगी फांसी या उम्रकैद
मध्य प्रदेश सरकार ने जहरीली शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त फैसला लिया है. इसके तहत सरकार ने अधिकतम 10 साल की सजा को बढ़ाकर आजीवन कारावास या फांसी देने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
जानकारी के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर कानून इसी सत्र में पास कराया जाएगा. इसकी पूरी तैयारी भी की जा रही है. साथ ही इस पर लगने वाला जुर्माना भी बढ़ा दिया गया है. ये फैसला हुए कैबिनेट बैठक में लिया गया है.
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.